उदयपुर के हिरणमगरी क्षेत्र में स्थित कनक हॉस्पिटल में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज ने पास के बेड पर भर्ती एक युवती पर अचानक कैंची से जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक मरीज अपने बेड से उठकर युवती के पास पहुंचता है और पास में रखी कैंची से उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है. अचानक हुए इस हमले से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की भनक लगते ही हॉस्पिटल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तत्परता दिखाते हुए हमलावर मरीज को काबू में लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, हमले में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार मुहैया कराया गया. फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस घटना के बाद हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दिनदहाड़े हॉस्पिटल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की वारदात ने मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैला दी है. सूचना मिलने पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मरीज को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति क्या थी और वारदात के पीछे क्या कारण रहे.
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines