Udaipur Violence : राजस्थान में शुक्रवार को अचानक से माहौल बिगड़ गया। स्कूली बच्चों के बीच चाकूबाजी के बाद उदयपुर में तनाव है और कई जगहों पर आगजनी एवं तोड़फोड़ हुई। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया। पुलिस ने शहर में धारा 144 लगा दी। चाकूबाजी में घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट्स और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अब उदयपुर में रात 10 बजे लेकर अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
इस घटना के बाद भड़की हिंसा
आपको बता दें कि उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूल के समुदाय विशेष एक स्टूडेंट ने दूसरे स्टूडेंट को चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों छात्रों में कहासुनी हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करा दिए।
यह भी पढ़ें : 1 हादसे ने खत्म कर दीं एक ही परिवार की 3 पीढ़ियां; नहर में गिरी कार, बाप-बेटे-पोते की गई जान
लोगों ने जमकर मचाया उत्पात
दो स्कूली छात्रों के बीच चाकूबाजी के बाद उदयपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंक दीं। उन्होंने दुकानों और मॉल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने उदयपुर के चेतक सर्किल, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, बापू बाजार और घंटाघर क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचाया।
यह भी पढ़ें : 20 की मौत, सड़कें डूबी, स्कूल बंद; राजस्थान में हालात बेहद खराब
पूरे शहर में धारा 144 लागू
इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी। डीएम अरविंद पोखवाल ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। तनावग्रस्त एरिया में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसे लेकर प्रशासन ने कहा कि शहर का माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines