हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

उदयपुर रेल ट्रेक ब्लास्ट मामला: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपियों ने बताया इस वजह से किया विस्फोट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Udaipur Rail Track blast case

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर-अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान पुलिस की एटीएस टीम ने ने ब्लास्ट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के नाम धूलचंद, प्रकाश और विष्णु मीणा हैं। बताया जा रहा है तीनों आरोपी चचेरे भाई हैं।

बता दें बीते शनिवार उदयपुर अहमदाबाद रेलवे लाइन के ओढ़ा ब्रिज पर रात के समय जबरदस्त ब्लास्ट किया गया था। इसमें माइनिंग में काम आने वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। रेलवे लाइन घटना के पांच घंटे बाद चालू कर दी गई थी। इस मामले में आतंकी, नक्सली और स्थानीय लोगों की साजिश के कयास लगाए जा रहे थे।

अब पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रेलवे से जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण नाराज था। आरोपी ने कहा कि उसकी जमीन को अधिग्रहित किया गया था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने रेलवे ब्रिज पर ब्लास्ट कर दिया। आरोपी रेलवे प्रशासन और हिंदुस्तान जिंक से नाराज़ थे। इस मामले का खुलासा ATS चीफ अशोक राठौड़ ने किया है।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए 800 से अधिक जवान लगाए थे। एनआईए, आईबी, गुजरात एटीएस भी मामले की जांच कर रही थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें