उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर-अहमदाबाद ओढ़ा रेलवे ट्रेक ब्लास्ट मामले में विस्फोटक बेचने वाले बाप-बेटे बिहारीलाल व उसके बेटे अंकुश सुवालका को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। दोनों को पूछताछ के लिए कोर्ट ने चार दिन पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने इससे पहले मामले के मुख्य आरोपियों को पांच दिन की रिमांड पर भेजा था।
बता दें तितरड़ी में सुवालका के घर से 64 डेटोनेटर, 17 कार्ट्रीज, 22 बंडल फ्यूज वायर, एक बंडल कोर्ट्रेक्स वायर मिले। एटीएस ने पूरे सामान को जब्त कर एफएसएल टीम के पास भेज दिया। बिहारीलाल लंबे समय से अवैध विस्फोटक बेचने का काम कर रहा था
आपको बता दें बीते शनिवार उदयपुर अहमदाबाद रेलवे लाइन के ओढ़ा ब्रिज पर रात के समय जबरदस्त ब्लास्ट किया गया था। इसमें माइनिंग में काम आने वाले विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने रेलवे ब्रिज पर ब्लास्ट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विस्फोटक सामग्री बेचने वाले बिहारीलाल व उसके बेटे अंकुश सुवालका को गिरफ्तार किया।
अब पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रेलवे से जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण नाराज था। आरोपी ने कहा कि उसकी जमीन को अधिग्रहित किया गया था। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने रेलवे ब्रिज पर ब्लास्ट कर दिया। आरोपी रेलवे प्रशासन और हिंदुस्तान जिंक से नाराज़ थे। अब इस मामले में एटीएस एएसपी अनंत कुमार के नेतृत्व में टीम सभी आरोपियों से विस्तार से पूछताछ कर रही है।
दरअसल राजस्थान पुलिस की एटीएस टीम ने गुरूवार को एकलिंगपुरा गाँव में कार्रवाई करते हुए ब्लास्ट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम धूलचंद, प्रकाश और विष्णु मीणा हैं। बताया गया था कि तीनों आरोपी चचेरे भाई हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines