हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Udaipur News: RSS चीफ मोहन भागवत 2 दिन के दौरे पर पहुंचे उदयपुर, स्वंयसेवकों को करेंगे संबोधित

विज्ञापन

Udaipur News: आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इसके बाद भागवत का काफिला विद्या निकेतन स्कूल के लिए रवाना हुआ।

शिक्षार्थियों को देंगे बौद्धिक ज्ञान

बता दें कि संघ के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के द्वितीय वर्ष में शामिल होने के लिए भागवत दो दिन के दौरे पर उदयपुर आए हैं। विभाग के संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में कार्यकर्ताओं के शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण के लिए तीन सप्ताह के संघ शिक्षा वर्गों का आयोजन होता है। इसमें प्रथम वर्ष करने के उपरांत एक से अधिक शाखाओं की देखरेख करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ताओं का द्वितीय वर्ष विशेष क्षेत्र अनुसार होता है। मोहन भागवत 8 और 9 जून को पूरा समय संघ शिक्षा वर्ग करने आए शिक्षार्थियों के लिए ही रहेगा। इसमें शिक्षार्थियों से परिचय अनौपचारिक वार्ता, बौद्धिक व जिज्ञासा के कार्यक्रम रहेंगे।

फरवरी में वागड़ आए थे भागवत

इससे पहले सरसंघचालक फरवरी में तीन दिन वागड़ में रूके थे। इस दौरान वे डूंगरपुर जिले के भेमई गांव में रूके जहां उन्होंने अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रभात ग्राम मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें