Rajasthan News: उदयपुर के गोगुंदा में भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत पर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर के गोगुंदा इलाके में भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित किया जाना निंदनीय है।
बता दें कि उदयपुर जिले के गोगुंदा में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित कर दिया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात कही थी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सांसद बोले- राजस्थान के हालात सीरिया और इराक से बदतर
https://twitter.com/ArjunMeenaBJP/status/1628091959729598465?cxt=HHwWgsDRld3AkpgtAAAA
उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गोगुंदा में भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित करना निदंनीय है। गहलोत सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण प्रदेश में हिंदुओं का रहना दुश्वार हो गया है, यहां के हालात सीरिया और इराक से भी बदतर हो गए हैं।
पूनिया ने ट्वीट कर साधा निशाना
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1627940904496513024?cxt=HHwWgIC-_ZPozZctAAAA
सतीश पूनिया ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित करना अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन आस्था पर ऐसे हमले होते रहते हैं। उन्होंने सीएम गहलोत से कठोर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर साधा निशाना
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1628039500160176129?cxt=HHwWgsDQ9ZbT-pctAAAA
पूर्व सीएम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम को इस लेकर सख्त कदम उठाना चाहिए। वहीं, इस मामले पर बीजेपी की प्रदेश इकाई के अन्य नेताओं ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा समेत कई भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
18 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
19 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines