केजे श्रीवत्सन, जयपुर
Udaipur Home Guard Assault Video: उदयपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक होमगार्ड की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार होमगार्ड का नाम मानसिंह है। वह उदयपुर शहर के पारस चौराहे पर तैनात था। मंगलवार को उसने सीट बेल्ट न लगाने पर एक कार चालक को रोका। उसने चालक को अपना ड्राइविंग लाइसेंस देने को कहा।
गाड़ी के कागज दिखाने की बजाए कार चालक भड़क गया और मानसिंह से बहस करने लगा। मान सिंह ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि उसने युवक को अपने सीनियर से बात करने को कहा। लेकिन वह उसे गाली देने लगा और बोला की ‘होमगार्ड की क्या औकात है’। मानसिंह का आरोप है कि इसके बाद कार चालक और उसके परिवार ने उस पर लाठी-डंडो से हमला बोल दिया।
ये भी पढ़ें: Video: खाना लेकर पानी की टंकी पर चढ़े राजस्थान के मंत्री, नाराज छात्रों के नीचे उतरते ही कही ये बड़ी बात
आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार इस हमले में मानसिंह की वर्दी फट गई और उसे मामूली चोटें आई हैं। छानबीन में पता चला कि युवक पर पहले से दो एफआईआर दर्ज हैं। मानसिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी और सोशल मीडिया से इस मामले की वीडियो एकत्रित की गई हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हाथ में डंडा लहराता युवक करता रहा होमगार्ड की पिटाई
सोशल मीडिया पर इस मामले की कई वीडियो वायरल हैं, इनमें एक युवक हाथ में डंडा लिए दिख रहा है। वह होमगार्ड पर डंडे से हमला करता है। मौके पर आसपास काफी लोग दिख रहे हैं। इस बीच युवक को दो महिलाएं रोकने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन वह रुकता नहीं है और लगातार होमगार्ड पर हमला बोलता है।
ये भी पढ़ें: Unique Marriage Ad: जादूगर ने 3 बेटियों के लिए रखा स्वयंवर, विज्ञापन में लिखी शर्तें-दामाद में चाहिए क्या खूबियां
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines