News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
LIVE Udaipur City Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: उदयपुर शहर विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। भाजपा ने इस सीट पर इस बार ताराचंद जैन को उतारा है वहीं कांग्रेस की ओर से गौरव वल्लभ मैदान में हैं। लगातार वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में अबतक कांग्रेस के Prof. Gourav Vallabh आगे चल रहे हैं और IND के Arjun Upadhyay पीछे चल रहे हैं।
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के गुलाब चंद कटारिया ने जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस की गिरिजा व्यास रही थीं।
तब कटारिया को 74,808 वोट मिले थे जबकि गिरिजा व्यास के खाते में 65,353 वोट आए थे। कटारिया ने 9307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
2018 के चुनाव में इस सीट पर कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो लाख 35 हजार 592 थी। इनमें से एक लाख 56 हजार 620 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां कुल मतदान 66.50 प्रतिशत रहा था।
बता दें कि 2013 के चुनाव में भी कटारिया ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली दूसरे स्थान पर रहे थे जिनके खाते में 53,838 वोट आए थे।
बता दें कि गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद से यह सीट खाली है। इसी वजह से भाजपा ने यहां नए उम्मीदवार को उतारा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा लेकिन क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवार इस सीट का गणित बदल भी सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।