के जे श्रीवत्सन, उदयपुर: उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं है कि अब उदयपुर के झाडोल गांव में एक व्यापारी को ‘सर तन से जुदा करने की धमकी’ मिली है। व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
घर पर पत्थरबाजी
सुबह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित में मामले की गंभीरता को देखते हुए सराड़ा थाना में इसकी प्राथमिक रिपोर्ट दी है। जानकारी के मुताबिक झाडोल गांव निवासी गोविंद पटेल के मकान पर बीती रात अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पत्र में यह लिखा है
इस घटना के बाद आज सुबह जब परिवार के लोग घर के बाहर निकले और देखा तो वहां एक धमकी भरा पत्र भी मिला जिस पर लिखा हुआ था 15 जनवरी को तेरी भी हत्या कर दी जाएगी और तेरे शरीर के 12 टुकड़े कर बोरी में भरकर गांव में फेंक दूंगा साथ ही धमकी भरे इस पत्र के नीचे सर तन से जुदा करने की भी धमकी दी गई है घटना के बाद थाना अधिकारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे हैं। पीड़ित गोविंद लाल पटेल ने इस मामले को लेकर सराड़ा थाना में रिपोर्ट दी है जिसमें उसने इस मामले में एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है ।
यह है पूराना मामला
इससे पहले 28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
22 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines