Udaipur News: उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने योजना बनाकर ऐसे लड़कों की गैंग पकड़ी है जो बेहद नए तरीके से ठगी का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो लग्जरी गाड़ियां, 10 मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है।
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस प्रताप नगर थाना इलाके से ठग प्रीतम सिंह, मनीष, दीपक, अशोक और सुबराती को पकड़ा हैं। इनके पास से हिसाब की दो डायरियां भी बरामद की है। पकड़े गए पांचो ठग जयपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पांचो ठग एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इन लोगों ने एक लड़के को कुछ लड़कियों की फोटो भेजी थी उनमें से एक को पसंद करने के लिए कहा था। लड़के ने फोटो पसंद करके लड़की बुलाई तो लड़की की जगह पांचो ठग उस लड़के के पास पहुंच गए। इसके बाद पांचो बदमाशों ने लड़के के साथ मारपीट की और उसके साथ लूटपाट कर डाली।
पुलिस बनी बोगस ग्राहक
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बोगस ग्राहक बनकर लड़की की डिमांड रखी। बदमाशों ने पुलिस वाले को कुछ लड़कियों की फोटो भेजी। इसके बाद जब पुलिस वाले लड़की सेलेक्ट करके भेजी। लड़की से मिलने के बहाने पुलिस वाले को बदमाशों ने एक जगह पर बुलाया। वहां पर बदमाश दो गाड़िया लेकर खड़े थे उसके पास तलवार भी थी। जैसे ही पुलिस वाला वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद पुलिस वालों पांचो बदमाशों को दबोच लिया।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
18 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines