Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले के जोधपुर-बाड़मेर नेशनल हाइवे 25 पर बड़ा हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो बसों की टक्कर होने में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हाइवे पर एक बस खड़ी थी, जिससे मिनी बस की टक्कर हो गई। मिनी बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बालोतरा जिले के कुड़ी गांव के पास हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम ली।
पुलिस ने बताया कि बाड़मेर से जोधपुर जाने वाले हाइवे-25 पर एक प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस उस खड़ी बस के अंदर जा घुसी, जिससे मिनी बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसमें बैठी सवारियां फंस गईं।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान उपचुनाव: कनिका बेनीवाल कौन? खींवसर से ठोकी ताल, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
पीछे बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे में मिनी बस में आगे बैठी तीन सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें चार लोगों को उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
5 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
13 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines