रमन झा: कांग्रेस में राजस्थान का बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का मामला और भी उलझता जा रहा है। राजस्थान में जारी कलह के बीच सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीर सामने आने के साथ ही एक बार फिर अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर खुलेआम सियासी हमला कर दिया है। अशोक गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक पायलट को सीएम बनाने के पक्ष में नहीं हैं। गहलोत ने यह भी दावा किया है कि पायलट के पास 10 विधायकों का भी समर्थन नहीं है।
इस बीच सूत्रों के मुताबिक सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से मांग कर दी है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला गुप्त मतदान के जरिए ही हो। सूत्रों के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि अशोक गहलोत द्वारा कभी 10 तो कभी 20 विधायकों के समर्थन की बात, मेरा ध्यान भटकाने की कोशिश है। कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत में सचिन ने गहलोत को खुली चुनौती दी है और कहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों की गुप्त राय ली जाए, उसमें गहलोत को समर्थन नहीं मिलेगा।
सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से कहा कि अगर बहुमत अशोक गहलोत के पक्ष में हुआ तो वे दोबारा नेतृत्व परिवर्तन की मांग नहीं करेंगे और गहलोत के नेतृत्व में चुनाव में जी जान से लग जाएंगे। सूत्र कहते हैं कि सचिन ने आलाकमान से कहा है कि केवल और केवल गुप्त मतदान का फैसला ही मुझे मंजूर होगा। अशोक गहलोत को भी यह मंजूर होना चाहिए।
लेकिन अशोक गहलोत की मानें तो पायलट ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं और सच्चाई ये है विधायकों का समर्थन किसके साथ है ये बात किसी से छुपी नहीं है।
अब राजस्थान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को फैसला करना है। गौरतलब है कि राजस्थान में बीते कुछ महीनों से मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट में खींचतान अपने चरम पर है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines