हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जयपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रोले ने परिवार को रौंदा, 3 बच्चों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास पर देर रात एक भीषण हिट एंड रन हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों को एक ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जबकि उनके साथ मौजूद माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुख्य अजमेर हाईवे पर हुई. ट्रेलर जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था, तभी वह बेकाबू हो गया, सड़क किनारे खड़े बच्चों को टक्कर मारी और फिर हाईवे की रेलिंग से जा टकराया.

विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास पर देर रात एक भीषण हिट एंड रन हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों को एक ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जबकि उनके साथ मौजूद माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मुख्य अजमेर हाईवे पर हुई. ट्रेलर जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था, तभी वह बेकाबू हो गया, सड़क किनारे खड़े बच्चों को टक्कर मारी और फिर हाईवे की रेलिंग से जा टकराया.

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रोला करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता गया और उसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर मांस के चिथड़े बिखर गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सोडाला इलाके के ACP सत्येंद्र कुमार ने बताया, ‘परिवार के कुछ सदस्य सड़क किनारे बैठे थे. तभी एक ट्रेलर आया और उन्हें कुचल दिया; तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं और दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है.’

जयपुर ट्रैफिक पुलिस के ACP अमीन हसन ने बताया कि ‘यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. एक परिवार जिसमें पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे वो गाड़ी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान, एक ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola