Rajasthan Crime News: राजस्थान में बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दबंगो से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे पर झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।
मामला कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव है। कंचनपुर एसएचओ योगेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में किशोरी की आत्महत्या की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया गया।
स्कूल जाते वक्त करते थे छेड़छाड़
किशोरी को स्कूल जाते वक्त छेड़ते थे। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी गांव के नजदीक ही सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने के लिए जाती थी। स्कूल में लंच के समय गांव के दो युवक उसे घर वालों के बुलाने का बहाना कर स्कूल से ले गए। जिन्होंने उसके साथ खेत में ले जाकर छेड़छाड़ की।
परिजनों ने की युवक की पिटाई
परिजनों को मामले की जानकारी लगते ही वो मौके पर पहुंचे। जहां किशोरी के परिजनो ने युवकों को पकड़ लिया और उनसे मारपीट भी की। इस दौरान परिजनों ने रमिता को भी डांट दिया। जिसके बाद क्षुब्ध होकर रमिता अपने घर चली गई और फासी का फंदा लगा लिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा शव
मामले के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो रमिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पहुंची कंचनपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एसएचओ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। साथ में घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines