Traffic Policeman Beaten in Jaipur:राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित कोटपुतली में बुधवार को नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक के ड्राइवर और उसके साथियों ने मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की राॅड से पुलिसकर्मी का सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी पर लात घूंसे बरसाते रहे। इस दौरान हाईवे पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मियों को बचाया। घटना कोटपुतली के पास स्थित पावटा चैकी की है।
स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को हाॅस्पिटल में एडमिट कराया। घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम छोटेलाल और कृष्ण है। थानाधिकारी ने बताया हमले में 2 ट्रैफिक कर्मी घायल हुए हैं। इसमें छोटेलाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
राॅन्ग साइड जा रहा ट्रक वाला
आसपास के लोगों ने बताया कि आरेापी ट्रक ड्राइवर पहले तो काफी देर तक बहसबाजी करता रहा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों ट्रैफिक कर्मियों पर धावा बोल दिया। छोटेलाल के सिर में लोहे की राॅड से वार करने के कारण वे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। वहीं कृष्ण के हाथ में भी गंभीर चोट आई हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘कॉल लेटर आने के बाद संपर्क करें, नौकरी तो…’ Om Prakash Rajbhar का Video वायरल
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
हादसे के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती कृष्ण सैनी ने पुलिस को बताया कि ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। ऐसे में ट्रक ड्राइवर को रोका तो पहले तो उसने पुलिस बूथ को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक को सर्विस लेन में खड़ा कर दिया इससे चारों ओर जाम लग गया। उसे ट्रक हटाने के लिए बोला तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद पावटा निवासी यूसुफ ने लोहे की राॅड से छोटेलाल पर धावा बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी यूसुफ को अरेस्ट कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ेंः जालिमों ने काटी जुबान, प्राइवेट पार्ट कुचला, Renukaswamy के साथ दरिंदगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines