Tonk News: (केजे श्रीवत्सन, जयपुर) कहा जाता है कि अंधविश्वास और आस्था में एक बारीक सी लकीर होती है। लकीर के इस पार आस्था और उस पार अंधविश्वास की गहरी खाई होती है। दुनिया जहां चांद पर बसने की बात कर रही है। वहीं, 21वीं सदी के भारत में आज भी अंधविश्वास अपनी गहरी जड़ें जमाए हुए है। ऐसा ही एक मामला अब राजधानी जयपुर से 100 किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल में सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल मामला टोंक जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से जुड़ा हुआ है।
सीधे वार्ड में घुसे और टोटके शुरू कर दिए
टोंक जिले के दूनी के माधोराजपुरा गांव से आए कुछ ग्रामीण सीधे सआदत अस्पताल के वार्ड में पहुंचे और एक बेड के पास अंधविश्वास और पाखंड से जुड़े टोने-टोटके करने शुरू कर दिए। तथाकथित आत्मा को मुक्ति दिलाने का अंधविश्वास से जुड़ा खेल चलता रहा। यह देखकर अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी हैरान रह गए। सबसे बड़ी हैरान कर देने वाली बात यह रही कि अस्पताल प्रबंधन से जुड़े किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने इस पाखंड को लेकर कोई सवाल नहीं किया।
यह भी पढ़ें:NEET Paper Leak: संदूक से पेपर चुराने वाला आया पकड़ में, जानें कब और कैसे की थी वारदात?
मीडिया ने जरूर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। परिजन जय सिंह मीणा ने बताया कि माधोराजपुरा निवासी उनके पिता की सआदत अस्पताल के वार्ड में करीब 17 साल पहले मौत हो गई थी। तभी से उनकी आत्मा यहां कैद थी और घर के लोगों को परेशान कर रही थी। इसलिए वे आज उन्हें लेने आए हैं।
पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
कोटा मेडिकल कॉलेज के महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में पहले भी एक ऐसा मामला सामने आया था। तीन साल पहले चितौड़गढ़ के एक शख्स की मौत हुई थी। जो करंट से झुलस गया था। उसके परिजन भी अस्पताल में आत्मा लेने के लिए आए थे। उनका कहना था कि मौत के बाद घर में अशांति छाई हुई है। किसी ने उनको परिजन की आत्मा अस्पताल से लाने के लिए कहा था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines