LIVE Tijara Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। यहां की तिजारा विधानसभा सीट से पहले कांग्रेस के इमरान खान आगे चल रहे थे लेकिन इस वक्त यहां से अब भाजपा के सासंद बाबा बालकनाथ 15 हजार वोटों से आगे हैं। बता दें कि भाजपा के Mahant Balak Nath ‘राजस्थान के योगी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं। वहीं कांग्रेस ने यहां से इमरान खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बसपा के संदीप जीते थे पिछला चुनाव
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के संदीप कुमार ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। बता दें कि 2018 में संदीप कुमार ने 59,468 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अइमदुद्दीन अहमद खान रहे थे जिनके खाते में 55,011 वोट आए थे। वहीं भाजपा की ओर से प्रत्याशी संदीप दायमा थे। दायमा को तब 41,325 वोट से संतोष करना पड़ा था। वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
80 प्रतिशत से ज्यादा हुआ मतदान
2018 के चुनाव में तिजारा में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो लाख 23 हजार 748 थी। इनमें से एक लाख 83 हजापर 528 लोगों ने मतदान किया था। तब कुल मतदान 82.02 प्रतिशत था। बता दें कि इस बार भी तिजारा में मतदान का प्रतिशत 80 से अधिक रहा है।
यहां कुछ ऐसा है जनाधार का गणित
तिजारा विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा यादव और दलितों की संख्या भी मजबूत है। एक अनुमान के अनुसार यहां एक लाख 90 हजार हिंदू हैं और मुस्लिम जनसंख्या करीब 70 हजार की है। हिंदुओं में यादवों की संख्या लगभग 65 हजार है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines