Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आम लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। राज्य में 23 और 24 जनवरी को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले सप्ताह बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा तो वहीं ओलों से फसलें खराब भी हो सकती है।
केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। यह सिस्टम 25 जनवरी तक एक्टिव रहेगा। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस को उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।
और पढ़िए –Weather Update: अभी और सताएगी सर्दी; Delhi-NCR में बारिश के साथ UP के लिए जारी हुआ ये अलर्ट
जोबनेर रहा सबसे ठंडा
प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो बुधवार को भी फतेहपुर, चूरू, माउंट आबू में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया। चूरू, फतेहपुर, माउंट आबू में लगातार 5वां दिन हैं जब तापमान जीरो से नीचे रहा है। माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ जयपुर का जोबनेर सबसे ठंडा इलाका रहा। इसी तरह से फतेहपुर में तापमान -2.2 और चूरू में -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू में यह -2 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़िए –Delhi Weather Updates: दिल्ली में शीतलहर से मिली राहत, IMD ने आज हल्की बारिश का जताया अनुमान
आज से मिलने लगेगी राहत
बीकानेर और जोधपुर संभाग के लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगेगी। इन क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं कम हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार एक कम प्रभाव का सिस्टम उत्तर भारत में कल एक्टिव होगा। इसके कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर कम होगा।
और पढ़िए – मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines