Jaipur News: जयपुर के करणी विहार में संघ के एक कार्यक्रम में कहासुनी के बाद चाकूबाजी में 8 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को जागरण का कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद खीर का वितरण हो रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने आपत्ति जताई। स्वयंसेवकों के साथ कहासुनी के बाद उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद विरोध करने वाले गुट ने चाकू से हमला कर दिया।
करणी विहार थाना पुलिस ने घायलों को एसएमएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। विरोध में गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाइवे जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची करणी विहार थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और हाइवे खुलवाया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन
घटना के बाद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विधायक गोपाल शर्मा घायलों का हालचाल जानने हाॅस्पिटल पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट ने कहा कि घटना 8 लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए एसएमएस हाॅस्पिटल लाया गया है। मामले में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
ये है पूरा मामला
स्वयंसेवकों की मानें तो शांतिपूर्ण कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान पहुंचे दो असामाजिक तत्वों ने पहले खीर से भरी जेगची को लात मारी, उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले के समय भी मंदिर में भजन कीर्तन चल रहे थे। मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता पहुंचा और लोगों से समझाइश की। जानकारी के अनुसार स्वयंसेवकों ने हमला करने वाले नसीब चौधरी और उसके बेटे को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ेंः कोटा: कोचिंग के वॉशरूम में लगाए कैमरे, 3 वीडियो मिले, सफाईकर्मी की करतूत का ऐसे हुआ भंडाफोड़
ये स्वयंसेवक हुए घायल
जानकारी के अनुसार चाकू से घायलों के पेट और छाती पर वार किए। घायल स्वयंसेवक संघ की जगदंबा नगर हीरापुरा शाखा से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है। घायलों में मुरारीलाल, राम पारीक, पुष्पेंद्र, दिनेश शर्मा, लाखन सिंह जादौन, शंकर बागड़ा समेत अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines