जयपुर: गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच सोमवार को सचिवालय में बैठक हुई। लेकिन बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। अब आज मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे सचिवालय में फिर से संघर्ष समिति के साथ बैठक होगी और उसमें कुछ निर्णय होने की संभावना है। आज की बैठक को लेकर विजय बैंसला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज हम वार्ता नहीं करने जा रहे बल्कि हम फीडबैक लेने जा रहे हैं।
संघर्ष समिति के विजय बैसला और अन्य पदाधिकारियों के साथ सचिवालय में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव और खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के साथ ही देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष योगेंद्र अवाना के बीच रीट भर्ती, मुकदमे वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति और सरकार के बीच वार्ता हुई। इस बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में विजय बैसला,भूरा भगत सहित करीब एक दर्जन सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
बैठक में प्रक्रियाधीन और बैकलॉग भर्ती के साथ रीट भर्ती परीक्षा के 233 अभ्यर्थियों के प्रकरण में चर्चा हुई थी। इस दौरान बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान पेंडिंग केसेस, देवनारायण छात्रवृत्ति और गुरुकुल योजना, एमबीबीएस कोर्स में ट्यूशन फीस के साथ वर्ष 2019 और 2020 में संघर्ष समिति के साथ सरकार के हुए समझौते की पालना को लेकर चर्चा हुई।
वार्ता को गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा था कि सकारात्मक बातचीत हुई है। सरकार ने सभी मांगों को सुना है, कल दोपहर 1 बजे बैठक में सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। बैंसला ने कहा कि अगर हमारी मांगे मानी गई तो भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगेअन्यथा यात्रा का विरोध किया जाएगा। बैंसला ने कहा कि उम्मीद है वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines