Sukhdev Singh Gogamedi Murder Who is Rohit Godara: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके के कपूरीसर गांव का रहने वाला 19 साल का लड़का रोहित गोदारा इतनी तेजी से अपराध की दुनिया में कदम रखेगा। इससे परिवार भी बेखबर था। बड़ा नाम कमाने की हनक और आसान रास्ते से पैसा कमाने की चाहत उसे अपराध की दुनिया की तरफ खींच ले गई।
अपराध जगत की शुरुआत में रोहित ने पहले छोटे-मोटे अपराध किए जिसमें धमकी देना, विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा करना और छुड़वाना उसे आसान काम लगा और वो इस काले धंधे पर चल पड़ा। लेकिन इन मामलों में वो जेल की सलाखों के पीछे भी जाता रहा। सूत्रों के मुताबिक 2010 के आसपास उसने आपराधिक मामलों को अंजाम देना शुरू कर दिया था जिसकी वजह से वो लगभग 18 बार जेल जा चुका है। रोहित पर अलग अलग प्रकरणों में करीब 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
राजस्थान में तेजी से रोहित गोदारा ने अपने गैंग को बनाना और बढ़ाना शुरू किया। शुरू में उसके गैंग में तकरीबन 150 लड़के जुडे़। रोहित पर जयपुर के आसपास के कई पुलिस थानों में मामले दर्ज हुए तो उसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया। रोहित गोदारा की धमकी, रंगदारी, वसूली के बाद हत्या का सिलसिला शुरू हुआ तो रोहित गोदारा को जेल में बड़े नाम मिलने लगे जिसमें लॉरेंस बिश्नोई से वो बड़ा प्रभावित हुआ। क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई का सोपू संगठन युवाओं को तो जोड़ ही रहा था वहीं रोहित गोदारा जैसे उसकी हम उम्र के गैंगस्टर भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ने लगे।
लाॅरेंस से पक्की दोस्ती करना चाहता था रोहित गोदारा
रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई की पक्की दोस्ती चाहता था क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अपने पैर पसार चुका था। राजस्थान में भी उसकी धमक तेज हो रही थी। कई साल पहले रोहित गोदारा जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मिला जहां से लॉरेंस ने उसे हरियाणा में एक शख्स की हत्या का जिम्मा सौंपा। गोदारा ने वो काम कर दिया। जिसके बाद गोदारा लॉरेंस का खासम खास बन गया और उसके बाद उसने मोनू गैंग और गुठली गैंग को भी ऑपरेट किया था।
पंजाब में सिद्दू मुसेवाला हत्याकांड में भी इसका नाम लॉजिस्टिक सपोर्ट देने में आया था राजस्थान में इसके साथ संपत नेहरा गैंग, लादेन गैंग समेत कई गैंग एक्टिव हो गए। रोहित गोदारा कुछ ऐसा करना चाहता था जिससे पूरा राजस्थान उसके आगे सलाम करे इसके लिए उसने पिछले साल सीकर में राजू ठेहट की हत्या करवा दी। रोहित गोदारा ने उसके बाद पोस्ट जारी कर दावा किया कि आनंदपाल सिंह और बलवीर बानूड़ा की मौत का बदला लिया है। जिसके बाद वो अब बड़े कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी की डिमांड करता है।
जेल से छूटते ही दुबई भाग गया रोहित गोदारा
रोहित गोदारा कोविड के दौरान जेल से बाहर आया था और उसके बाद 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। फर्जी पासपोर्ट में उसने अपना नाम पवन कुमार लिखवाया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। ये माना जा रहा है कि पहले उसकी मुवमेंट अजरबैजान में थी लेकिन फिलहाल वो अमेरिका में कहीं छिपा हो सकता है। जहां से वो लगातार लॉरेंस गैंग के लिए राजस्थान और पंजाब में काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
1 day agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
7 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
8 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines