क्या है Sukhdev Singh Gogamedi मर्डर का पाकिस्तान कनेक्शन; सरकार कराएगी NIA जांच, मानी गई मांगें

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड समिति ने शव लेने से इनकार कर दिया है। वहीं मर्डर का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है, जानिए क्या?

---विज्ञापन---

केजे श्रीवत्सन, जयपुर

Sukhdev Gogamedi Murder Pakistan Connection: करनी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्डर केस में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। दावा किया गया है कि गोगामेड़ी का मर्डर पाकिस्तान ने कराया है। उन्हें पाकिस्तान से भी मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसका कनेक्शन लाल चौक पर तिरंगा फहराने से है। 15 अगस्त 2018 को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने करनी सेना के साथ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उसके बाद से ही वह पाकिस्तान के टारगेट पर थे। पिछले साल करनी सेना ने उन्हें सुरक्षा देने की मांग उठाई थी, लेकिन गहलोत सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।

 

संघर्ष समिति का शव लेने से इनकार

दरअसल, गोगामेड़ी हत्याकांड संघर्ष समिति ने कुछ मांगे रखी थीं, जिन्हें अब मान लिया गया है। बता दें कि जो मांगे मंजूर हुई हैं, उनमें गोगामेड़ी को सुरक्षा नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस से न्यायिक जांच होगी और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई होगी।

अन्य मजूर मांगे –

1 . श्याम नगर के थानाधिकारी की लापरवाही थी, जिसने आरोपियों को भागने दिया। तत्काल उन पर कार्रवाई होगी।

2. परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जाएगी।

3. घायल अजित सिंह के लिए नई सरकार आर्थिक पैकेज देगी।

4. परिवार के लोगों को आवेदन के अनुसार जयपुर और हनुमानगढ़ में लाइसेंस मिलेगा।

5. गवाहों को सुरक्षा मिलेगी।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

N24 Whatsapp Group

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची SIT

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान पुलिस द्वारा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच के लिए बनाई गई SIT ने अपना काम शुरू कर दिया है। SIT ने आज घटनास्थल का दौरा किया। ADG क्राइम दिनेश MN, CID CB के SP करण शर्मा, ASP विद्याप्रकाश, पूर्व ASP संजीव भटनागर और हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने श्याम नगर में घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची। DGP उमेश मिश्रा के निर्देश पर यह SIT गठित की गई है, जिसे जल्द रिपोर्ट देने निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं गोगामेड़ी के हत्यारोपियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि नितिन और रोहित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 24 घंटे बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग पाया है। राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों का सुराग देने वालों को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

First published on: Dec 06, 2023 07:00 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें