हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गोगामेड़ी हत्याकांड पर सियासत शुरू, भाजपा का आरोप- सीएम ने घटाई सुरक्षा, हार का बदला ले रही कांग्रेस

Gehlot Reduced Gogamedi Security BJP: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में सियास शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गोगामेड़ी की सिक्योरिटी घटाने को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए है।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Update

Gehlot Reduced Gogamedi Security BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव परिणामों के 2 दिन बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। हत्या को लेकर करणी सेना ने अजा बंद का आह्वान किया है। तो वहीं प्रदेश में सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा ने दावा किया कि हारने के बाद बाद कांग्रेस ने बदला लेने की योजना से कांग्रेस सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने सुखदेव सिंह का वीडियो साझा करते हुए कहा कि पुलिस को उनकी जान के मारने के खतरे के बारे में सूचना थी इसके बाजजूद सीएम ने उनकी सुरक्षा घटा दी।

प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती है कांग्रेस

इसके साथ पूनावाला ने दावा किया कि उन्हें कांग्रेस के आंतरिक सूत्रों के जरिये पता चला है कि कांग्रेस फर्जी और मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर माफिया और असामजिक तत्वों को माहौल खराब करने का काम सौंपकर राजस्थान के खिलाफ पूरी तरह से बदला लेने की योजना है। राजस्थान को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के अपराध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः गोगामेड़ी को मारने वाले दोनों शूटर्स अरेस्ट, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा, हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद

हार का बदला ले रही कांग्रेस

पूनावाल ने कहा कि मैं यह सोचकर ही कांप जाता हूं कि वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से अभी भी कांग्रेस राज्य की सत्ता में हैं लेकिन वे बदले की भावना से काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पूरी तरह सख्ती बरतते हुए सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को हरियाणा से अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि कल दोहपर 2 बजे 3 शूटर्स शादी का कार्ड देने के बहाने गोगामेड़ी के घर में घूसे और उन्हें गोलियों से भून डाला। उनकी हत्या के विरोध में आज करणी सेना ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें