Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case, जयपुर (केजे श्रीवत्सन) : राजस्थान में राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में जैसा कि पुलिस ने शक जताया था, गिरफ्तार किए जा चुके शूटर्स और हेल्पर्स के अलावा भी नाम सामने आने शुरू हो गए हैं। अब इस मामले में एक लेडी डॉन पूजा सैनी का भी नाम आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के लिए हथियारों को यहां से वहां पहुंचाने का काम कने वाली इस हसीन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके घर से एक AK-47 की तस्वीर और कई फर्जी आईडी भी जब्त की गई हैं।
5 दिसंबर को की गई थी राजपूत नेता की हत्या
बता दें कि बीती 5 दिसंबर को राज्य के राजधानी नगर जयपुर में श्याम नगर स्थित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 5 दिसंबर को कुछ लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनके घर आए। सिक्योरिटी गार्ड्स अंदर ले गए तो वहां गोगामेड़ी के साथ चाय की चुस्कियां लेने के बाद वो फायरिंग पर उतर आए। अंधाधुंध फायरिंग में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बुरी तरह घायल हो गए तो इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड्स की तरफ से की गई क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश मौके पर ही ढेर हो गया।
यह भी पढ़ें: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के एक आरोपी को लेना था रेप केस का बदला, दूसरे को जाना था कनाडा
शूटर्स, हेल्पर और सोशल मीडिया प्रोमोटर के बाद अब सप्लायर आई सामने
इस मामले की जांच में जुटी राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने पांच दिन के भीतर कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें नितिन फौजी और रोहित राठौड़ नामक दो शूटर्स शामिल हैं तो हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला रामवीर इनकी भागने में मदद करने का आरोपी है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Meta’ पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला एक और युवक पुलिस की गिरफ्त में है। इसी के साथ अब इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी एक लेडी डॉन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूजा सैनी नामक यह लड़की कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के लिए वेपन पैडलर के रूप में करती है।
गोगामेड़ी के हत्यारों को भगाकर हरियाणा के युवक ने निभाई पुरानी दोस्ती, यहां क्लिक करके जानें क्या कनेक्शन
पढ़ें अंदर की बात : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर नवीन शेखावत ने कैसे कराई रोहित-नितिन की एंट्री
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines