के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर तीन हमलावर पहुंचे थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है। दरअसल, गोगामेड़ी के पास ही लाल शर्ट में बैठा शख्स नवीन भी मारा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नवीन ही गोगामेड़ी के पास हमलावरों को लेकर आया था, उसे खुद हमलावरों ने ही गोली मार दी।
गोगामेड़ी पर 4 गोलियां चलीं
जानकारी के अनुसार, पहली गोली गोगामेड़ी के सामने बैठे सफेद रंग की शर्ट वाले शख्स ने मारी। उसके बाद दूसरी गोली नवीन पर ही चली। फिर गोगामेड़ी पर एक और गोली चलाई गई। इस बीच काले रंग की जैकेट पहने एक हमलावर ने भी गोगामेड़ी को गोली मारी। दूसरी गोली नवीन को मारी और उसके बाद अगली गोली दरवाजे पर खड़े शख्स को मारी गई। इसके बाद ब्लैक जैकेट में आए हमलावर ने गोगामेड़ी के दो और गोलियां मार दीं। गोगामेड़ी पर कुल 4 गोलियां चलीं।
गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है नवीन
नवीन ही वह शख्स था जो दोनों हमलावरों को लेकर आया था। कहा जा रहा है कि हमलावरों को लाने वाला नवीन पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है। वही हमलावरों को मिलाने गोगामेड़ी के पास लेकर आया था। गोगामेड़ी ने हमलावरों को नाश्ता भी करवाया था। गोगामेड़ी को पहली गोली मारने के साथ हमलावरों ने नवीन को भी गोली मार दी थी।
चुनाव परिणाम के तुरंत बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस मामले में डीजीपी को तलब किया है। पुलिस ने दो फरार हत्यारों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी कर दी है। प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है।
राजधानी जयपुर के सभी चौराहे हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। जबकि सिविल लाइंस और श्याम नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उसने गोगामेड़ी पर उनके काम में हस्तक्षेप की बात कही है।
ये भी पढ़ें: कौन थे करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी गोली मारकर कर दी गई है हत्या
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
18 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines