हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोटा में फिर सुसाइड, IIT की तैयारी कर रहा था छात्र, पिता बोले- जिद करके पढ़ने आया था

विज्ञापन

Kota Student Death: कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने मंगलवार सुबह सुसाइड कर लिया। मामला महावीर नगर इलाके का है। बता दें कि इस महीने में यह चौथा सुसाइड है। मृतक छात्र वाल्मीकि प्रसाद 1 साल पहले आईआईटी की तैयारी करने कोटा आया था। वह बिहार के गया का निवासी था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह करीब 10 घंटे तक फंदे पर लटका रहा। 15 अगस्त को अवकाश के चलते सभी छात्र अपने हाॅस्टल में ही थे। मंगलवार शाम को जब स्टूडेंट ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने वाल्मीकि के परिजनों को सूचना दी।

पिता बोले- जिद करके पढ़ने आया था

वाल्मीकि के पिता ने बताया कि उनकी 14 अगस्त को 2 बार वाल्मीकि से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मंगलवार शाम को वाल्मीकि सुसाइड की खबर दी। वाल्मीकि ने आईआईटी के पहले सेशन की तैयारी कोटा में रहकर ही की थी। अभी वह दूसरे सेशन की तैयारी कर रहा था। वहीं उसके पिता आज सुबह 10 बजे कोटा पहुंच चुके हैं। पिता ने बताया कि वाल्मीकि खुद जिद करके यहां पढ़ाई करने आया था। जबकि मेरी इच्छा यहां भेजने की बिल्कुल नहीं थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें