Sudhanshu Pant New Chief Secretary of Rajasthan: दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईएएस सुधांशु पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा आज रिटायर हो रही हैं। ऐसे में आज शाम तक सरकार आदेश जारी कर सकती है। पंत फिलहाल दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। केंद्र सरकार ने सुधांशु पंत की सेवाएं राज्य सरकार को लौटा दी हैं।
जानकारी के अनुसार इससे पहले कांग्रेस राज में जलदाय मंत्री महेश जोशी से अनबन के कारण अक्टूबर 2022 में सुधांशु पंत केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आ गए थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र में अलग-अलग पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी। पहले उन्हें जहाजरानी मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में बतौर सचिव तैनात किया गया। इससे पहले सुधांशु 2014 से 2019 तक केंद्र में डेपुटेशन पर थे। वे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जयपुर लौटे थे।
1991 बैच के अधिकारी है आईएएस पंत
1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधांशु पंत प्रदेश में कई जिलों में कलेक्टर रहे हैं। उन्हें देश के सबसे काबिल अफसरों में से एक माना जाता है। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान भी केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं ली थीं। ऐसे में राजस्थान के नव निर्वाचित मंत्रिमंडल में 17 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी पहली बार विधायक चुने गए हैं। ऐसे में उनके अनुभव और स्किल्स का फायदा उठाकर सीएम भजनलाल आसानी से शासन चला पाएंगे।
यह भ पढ़ेंः Explainer: बिना चुनाव लड़े कैसे मंत्री बन गए सुरेंद्र पाल सिंह? इसे लेकर क्या कहता है नियम?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
18 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
20 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
22 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines