JEE Main Preparing Student Suicide : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं के तनाव को कम करने के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम किया। जब पीएम मोदी विद्यार्थियों और उनके परिजनों के सवालों का जवाब दे रहे थे तभी एक छात्रा की आत्महत्या की खबर सामने आई। जेईई मेन की तैयारी कर रही एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। उसका एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट कर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है।
12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा जेईई मेन की तैयारी कर रही थी। उसका मंगलवार को एग्जाम था। उससे पहले ही 18 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले छात्रा ने एक पत्र भी लिखा। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं जेईई की तैयारी नहीं कर पा रही हूं मम्मी पापा, इसलिए मैं सुसाइड करने जा रही हूं, मैं आपकी सबसे खराब बेटी हूं और लूजर भी हूं। यह आखिरी विकल्प बचा है, सॉरी मम्मी पापा।
यह भी पढ़ें : बेटे की मौत के वक्त पिता को आया था ये ख्याल, फिर मिली दुखद खबर
छात्रा ने घर में लगाई फांसी
जेईई एडवांस की तैयारी कर रही छात्रा ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगा ली। जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने फटाफट लड़की को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
परीक्षा को लेकर तनाव में थी लड़की
मृतका के भाई ने बताया कि दूसरी मंजिल पर अपने रूम में उसकी बहन पढ़ाई कर रही थी और वह तीन बहनों में सबसे बड़ी है। सुबह करीब 10 बजे बहन को बुलाने के लिए दादी गई। जब उन्होंने बहन के रूम का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खोली। इस पर दादी ने घर के बाकी सदस्यों को बुलाया तो हमलोगों ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि जेईई मेन की तैयारी को लेकर छात्रा काफी तनाव में थी, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines