हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, 2023 का 19वां मामला

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Kota Suicide Case: राजस्थान के कोटा में गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 18 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित की पहचान मनजोत सिंह के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था और इस साल अप्रैल में कोटा आया था।

नीट की तैयारी के लिए उसे एक कोचिंग सेंटर में दाखिला दिया गया था। गुरुवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। इस साल कोटा में कम से कम 19 छात्रों की मौत की खबर है।

ये भी पढ़ें: अब मुंबई के कॉलेज ने क्लास में बुर्का, हिजाब, स्कार्फ पहनने पर लगाया बैन

पिछले महीने 17 साल के छात्र ने की थी आत्महत्या

पिछले महीने, कोटा में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा एक 17 वर्षीय छात्र मृत पाया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लड़के को उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया था।

राजस्थान का कोटा अपने कोचिंग सेंटरों के लिए मशहूर है और अब छात्रों की आत्महत्या के लिए बदनाम है। अनुमान है कि इस शैक्षणिक सत्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए 2.25 लाख से अधिक छात्र शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में कक्षाएं ले रहे हैं।

मई में 5 छात्रों ने की थी आत्महत्या

अकेले मई में, कोटा में 9 मई से 27 मई के बीच कम से कम पांच छात्रों ने आत्महत्या की थी। छात्रों के माता-पिता का आरोप है कि प्रतिस्पर्धी माहौल के कारण होने वाले तनाव से निपटने के लिए छात्रों को उचित परामर्श नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि हर साल, देश भर से लाखों छात्र देश के टॉप इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रमुख शिक्षा केंद्र में आते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, कोटा में कई छात्रों की आत्महत्या से मृत्यु हो गई है। कई लोगों ने इसके लिए छात्रों में पढ़ाई के दबाव और फेल होने के डर को जिम्मेदार ठहराया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें