राजस्थान के धौलपुर में छात्र ने लगाई फांसी, शव देख बुजुर्ग मकान मालिक को पड़ा दिल का दौरा, हो गई मौत
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dholpur: राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर (Dholpur) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10वीं की परीक्षा के दबाव में एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कमरे में छात्र का लटका हुआ शव देख कर बुजुर्ग मकान मालिक की दिल का दौरा पड़ गया और उनकी भी मौत हो गई।
बता दें कि दो दिन पहले (14 मार्च) ही कोटा में रहकर नीट-यूजी की तैयारी कर रही बिहार की एक छात्रा ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।
जानकारी के मुताबिक घटना धौलपुर के माधवानंद कॉलोनी की है। यहां पुष्पेंद्र राजपूत (17 वर्ष) किराये पर रहता था और एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस ने बताया कि वह बुधवार को अपने गांव से लौटा था और देर रात उसने आत्महत्या कर ली थी।
मकान मालिक के परिवार के सदस्यों में से एक बहादुर सिंह (70) ने कमरे में शव को लटका हुआ देखा। शव को देख कर उनके होश उड़ गए। वे चिल्लाए तो परिवार के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया गया है कि इसके बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर फर्श पर गिर पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
निहालगंज थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। कमरे में शव लटका देखकर बुजुर्ग मकान मालिक को भी दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: