Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में सोमवार को NEET की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र की पहचान पश्चिम बंगाल के फाउरीद हुसैन के रूप में हुई है। बता दें कि इस साल कोटा में अब तक 28 छात्रों ने अपनी जान दे दी है।
हाॅस्टल में उसके साथ रहे छात्रों ने बताया कि हमने उससे आखिरी बार 4 बजे बात की थी। जिसके बाद 7 बजे तक उसके कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी। इस पर साथी छात्रों ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना हाॅस्टल वाॅर्डन को दी। वार्डन फाउरीद के कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वार्डन ने पुलिस को सूचना दी।
पंखों में एंटी हैंगिंग डिवाइस अनिवार्य
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो फाउरीद पंखे से लटका था। इसके बाद पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फाउरीद के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों के कोटा पहुंचने का इंतजार कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कोटा में 28 छात्रों ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है।
इस बीच कोटा में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोटा कलेक्टर ने कोचिंग सेंटरों और हाॅस्टल के पंखों में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगवाना अनिवार्य कर दिया था। इतना ही नहीं कोचिंग सेंटरों को दो महीने के लिए टेस्ट लेने पर भी रोक लगा दिया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
14 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines