Rajasthan News : जनाक्रोश यात्रा की मीटिंग का रिव्यू करने जयपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार से युवा और किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। दोनो वर्गों में इस कदर गुस्सा हैं कि वे कांग्रेस को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि जंगलराज के भय से उद्यमी राजस्थान में उद्योग नहीं लगाना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी
अरुण सिंह ने कहा कि जनाक्रोश यात्रा पूरी तरह सफल रही है। यात्रा के दौरान लोगों द्वारा की गई शिकायतों को हमने शिकायत पेटियों में भरा हैं। इन शिकायत पेटियों को हम सीएम अशोक गहलोत के पास भेजेंगे। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों को अगर दूर नहीं किया तो राजधानी जयपुर में इतना बड़ा प्रदर्शन करेंगे कि मुख्यमंत्री को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
अच्छे अफसर किनारे किए
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस राज में लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। कल मैं सपोटरा में था, एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की हत्या के दोषियों को नहीं पकड़ने की शिकायत लेकर आई थी। बुजुर्ग महिला तक न्याय को तरस रही हैं। बुजुर्ग को गहलोत न्याय कहां से देंगे, अच्छे अफसरों को किनारे बैठा रखा है और भ्रष्ट अफसरों को प्राइम पोस्टिंग दे रखी है।
16 बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए
अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार एक भी परीक्षा सही तरीके से नही करवा पाई है। 4 साल के शासन में 16 बार पेपर लीक हुए हैं। अगर समय रहते पेपर लीक से जुड़े अफसरों पर कार्रवाई करते तो लाखों अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी नही फिरता।
जनाक्रोश यात्रा ने बनाया नया इतिहास
अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में जनाक्रोश यात्रा ऐतिहासिक रही है, राजस्थान में यात्रा को भारी समर्थन मिला है। जनाक्रोश यात्रा गहलोत सरकार की विदाई का प्रमुख कारण बनेगी। जनाक्रोश यात्रा की सफलता से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर उनके मंत्री, विधायक तक हिले हुए हैं, इसलिए जनाक्रोश यात्रा को लेकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines