Jaipur News: राजस्थान का 2023-24 बजट आज विधानसभा में पास होगा। बजट पर सीएम सदन में अपनी बात भी रखेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सीएम सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ाने के साथ जनता को डायरेक्ट लाभ वाली घोषणाएं कर सकते हैं।

टल सकती है नए जिले बनाने की घोषणा

कई विधायक पिछले कई दिनों से नए जिलों की घोषणा की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने नए जिलों की घोषणा के लिए बनी आईएएस राम लुभाया कमेटी का कार्यकाल 6 माह के लिए आगे बढ़ा दिया हैं। पिछले दिनों शेखावटी महोत्सव में सीएम ने कहा था कि समय आने पर नए जिलों की घोषणा भी की जाएगी।

पिछले महीने पेश किया था बजट

पिछले महीने सीएम ने बजट पेश करते हुए कई लोकलुभावन घोषणाएं की थी। सीएम ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की हैं। सीएम ने इस बजट में कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की हैं।

राज्य में ओपीएस का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब निगमए बोर्ड और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे राज्य के 90 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम ने कर्मचारियों के लिए नए स्केल की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्केल सीमा 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की गई है। इसके अलावा राज्य में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सफाईकर्मी भी स्थायी किए जाएंगे।

सीएम देंगे विभागों से जुड़े प्रश्नों के जवाब

इससे पहले विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान सरकार के मंत्री राजस्व, खान, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास, अल्पसंख्यक मामलात, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, गोपालन विभागों से जुड़े प्रश्नों के भी जवाब देंगे। प्रश्नकाल के बाद सदन में तीन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगे हैं। जिस पर भी चर्चा की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ