श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के पदमपुर में रविवार को मासूम तुषार की हत्या मामले पर श्रीगंगानगर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मासूम बच्चे की हत्या उसकी मां और मां के प्रेमी ने की थी। पुलिस ने इस बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि मृतक तुषार की मां सुमन का प्रेम विवाह कुछ सालों पहले साजन से हुआ और आरोपी सुमन अपने पति साजन के साथ तीन चार महीने पहले सजना कॉलोनी में एक किराए के घर में रहने आ गई और वहीं घर के सामने रहने वाले सर्वेश कुमार से उसे प्रेम हो गया। सुमन के पति की अनुपस्थिति में सर्वेश कुमार का सुमन के घर में आना जाना लगा रहता था और एक दिन मृतक तुषार ने अपने ही घर में अपनी मां को पड़ोसी सर्वेश कुमार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
इसके बाद सर्वेश ने शंका जताई कि वह किसी को बता देगा। इस पर दोनों ने मिलकर तुषार को रस्सी से गला दबाकर मार डाला। शव को बोरे में डालकर घर की छत पर फेंक दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में सुमन ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से सजना कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। जिसका पिछले तीन महिने से अपने घर के सामने रह रहे 43 वर्षीय सर्वेश के साथ अवैध संबंध स्थापित हो गए थे।
वहीं तुषार के पिता साजन सिंधी का कहना है कि सुमन से उसने दस साल पहले प्रेम विवाह किया था। अपने अनैतिक काम को छिपाने के लिए अपने ही बच्चे की हत्या करने वाली महिला को सख्त सजा दिए जाने की मांग उसने की है।
श्रीगंगानगर पुलिस ने तुषार हत्याकांड का बड़ा खुलासा करते हुए मां सुमन और उसके प्रेमी सर्वेश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि रविवार की शाम पदमपुर थाना क्षेत्र की सजना कॉलोनी के एक घर में अपने ही घर की छत पर प्लास्टिक के कट्टे में 5 साल के मासूम की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी हत्याकांड के खुलासे को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
22 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines