Sriganganagar: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में एएसआई का महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला हाथ जोड़े हुए पुलिस की गाड़ी सामने खड़ी है। इस बीच एएसआई गाड़ी में से उतरता है और महिला को हाथ से धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद महिला जमीन पर लेट जाती है।
महिला के पति के खिलाफ दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले सोहनलाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार शीशपाल नाम के एक व्यक्ति ने उसे कुपली रोड़ पर स्थित ईंट भट्टे पर मजूदरी करने के लिए लगाया था। सोहनलाल के अनुसार मजदूरी के बकाया ढ़ाई लाख रुपए शीशपाल ने अटका रखे थे। मामले में एएसआई रामसिंह अपनी टीम के साथ ईंट भट्टे पर शीशपाल से पूछताछ के लिए आई थी। इस दौरान शीशपाल की पत्नी पुलिस की गाड़ी के सामने आ गई। इसके बाद एएसआई ने गाड़ी से उतरकर महिला को धक्का दे दिया।
मामला सामने आने के बाद एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं मामले की जांच एएसपी बनवारी लाल मीणा को सौंपी गई।
https://twitter.com/arjunrammeghwal/status/1673363769509179392?cxt=HHwWgMDT2fDe_bguAAAA
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साधा निशाना
मामले के सामने आने के बाद बीकानेर सांसद और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ यह अमानवीय व्यवहार पूरे प्रदेश को शर्मशार करने वाला है। कांग्रेस के कुशासन में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। गहलोत जी जब आपसे सत्ता संभाली नहीं जाती तो इस्तीफा क्यूं नहीं दे देते? आखिर, कब तक इस वीर भूमि को कलंकित करने का कुकर्म करते रहेंगे?
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines