केजे श्रीवत्सन की रिपोर्ट।
SP jyeshtha Maitree Spying Case: राजस्थान के भिवाड़ी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर सेल में तैनात 7 पुलिस जवान अपनी ही एसपी की जासूसी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही इसकी भनक एसपी को लगी उन्होंने सातों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मामले की जांच एक आरपीएस अधिकारी को सौंपी गई है।
मामले में पुलिस महानिरीक्षक यूआर साहू ने कहा कि मामले की जांच जारी है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामला दो दिन पुराना है। शनिवार को भिवाड़ी से यह खबर सामने आई है। एसपी ज्येष्ठा मैत्री ने सब इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। ऐसे में भिवाड़ी जैसे संवेदनशील इलाके में तैनात इस युवा एसपी की लोकेशन और गतिविधि जब उनके ही डिपार्टमेंट के लोग पता कर रहे हैं तो यह गंभीर मामला है।
ये भी पढ़ेंः J-K में आर्टिकल 370 की होगी वापसी? नेशनल कॉन्फ्रेंस बनी सबसे बड़ी पार्टी, समझिए आगे की राजनीति
2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं ज्येष्ठा
बता दें कि मध्यप्रदेश के गुना की रहने वाली ज्येष्ठा मैत्रेयी 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल भिवाड़ी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वे इससे पहले सिरोही, कोटपूतली और बहरोड़ में एसपी रह चुकी हैं। एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस मुख्यालय कर रहा है। साइबर सेल प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंःकितनी ताकतवर होगी जम्मू-कश्मीर की नई ‘सरकार’, विधानसभा के पास क्या-क्या होंगी ‘शक्तियां’
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines