SOG Announces Reward Absconding People of Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामलों की जांच कर रही एसओजी ने शनिवार को फरार चल रहे 12 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। एसओजी जेईएन पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पंकज भांबू पर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही ओमप्रकाश ढाका पर भी 75 हजार का इनाम घोषित किया है।
वहीं परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जगह पर डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाले पोरव कालेर, शैतानराम बिश्नोई, सम्मी विश्नोई, रिंकू पुत्र नवल किशोर शर्मा और विनोद कुमार रेवाड पर 50-50 हजार का इनाम रखा है। इनके अलावा वर्षा पुत्री तेजाराम बिश्नोई, सुनील बेनीवाल, दीपक और भंवरलाल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
एसओजी ने पंकज भांबू पर घोषित किया 1 लाख रुपए
बता दें कि शैतानराम बिश्नोई जोधपुर कमिश्नरेट में काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात था। वहीं सम्मी उर्फ छम्मी बाड़मेर की स्कूल में अध्यापिका है। वहीं वर्षा बेनीवाल जोधपुर की एक स्कूल में अध्यापिका है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपरलीक मामले में एसओजी ने साल 2024 में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में जो लोग फरार चल रहे हैं उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में कई और लोगों पर इनाम की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः पूंछ में एयरफोर्स के काफिले पर हमला, 5 जवान हुए घायल, आतंकियों की एक और कायराना हरकत, देखें Video
ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस ने घोटा लोकतंत्र का गला’, देखिए News24 के साथ राजनाथ सिंह का Exclusive Interview
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines