Rajasthan News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मोबाइल ऐप का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सुविधा आज से प्रारंभ होने जा रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि ना तो आवेदक को ई-मित्र केंद्र पर जाना पड़ेगा ना उसे फीस देनी पड़ेगी।
घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
उन्होंने आगे कहा कि अब इस सुविधा के माध्यम से वह किसी भी मोबाइल में दो ऐप (RajSSP and Face RD app) डाउनलोड करके घर बैठे अपनी पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा।
आवेदक 24 घंटे में अपनी सुविधा अनुसार चेहरे की फोटो के माध्यम से अपना पेंशन का उसके आधार डेटाबेस में उपलब्ध फेस के बायोमैट्रिक डाटा से मिलान कर सत्यापन किया जा सकेगा। और यदि वह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का पात्र है तो बिना मानवीय हस्तक्षेप के उसकी पेंशन स्वतः स्वीकृत भी हो जाएगी ।
सरकारी कर्मचारियों का बचेगा समय
उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां लगभग 13 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी कर्मचारी तथा एसडीएम, बीडिओ, तहसीलदार, ईओ, पटवारी, ग्राम सेवक, विभागीय अधिकारी आदि का समय बचेगा। वहीं दूसरी ओर हमारे लाभार्थी को भी बिना किसी शुल्क के सरल, सुविधाजनक, पारदर्शी और निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण सेवाएं तत्काल मिल सकेगी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक बदलाव है ।
2 माह से किया जा रहा भौतिक सत्यापन
उन्होंने बताया कि पेंशन आवेदन प्रस्तुत करने की एक अतिरिक्त सुविधा है पूर्व में उपलब्ध आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा यथावत जारी रहेगी। जूली ने कहा कि पूर्व में इसी तकनीक का उपयोग पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए पिछले दो माह से किया जा रहा है।
अब तक 82 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों का बिना किसी सरकारी कार्यालय या ईमित्र केंद्र पर जाएं मोबाइल फोन के माध्यम से अपने चेहरे की पहचान के आधार पर सत्यापन हो चुका हैं और इससे उनकी पेंशन नियमित प्राप्त हो रही है।
इस अवसर पर शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, निदेशक श्री हरि मोहन मीना तथा विभागीय अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines