सामाजिक न्याय मंत्री ने अलवर में किया महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण, बोले- 'प्रदेश का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता'

Alwar, Minister Tikaram Julie Inspected Mahangai Rahat Camp

Alwar: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विकास को गति देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जो धरातल पर मूर्त रूप लेकर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंत्री जूली ने शुक्रवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम घाटला में पहुंचकर महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हितों को तरजीह देते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनसे लाभांवित कर प्रदेशवासियों को राहत प्रदान की जा रही है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐतिहासिक घोषणा कर प्रदेशवासियों को 19 नए जिलों की सौगात दी है जिससे आमजन को सहूलियत होने के साथ-साथ रोजगार में बढ़ोतरी होगी तथा प्रदेश के चहुंमुखी विकास की गति आगे बढेगी।

विज्ञापन

सरकार ने आमजन के विकास में नहीं रखी कमी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर अपने सुशासन को दर्शाया है जिसको आमजन ने खूब सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आमजन के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रखी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों में आमजन का बड़ी संख्या में हुजूम देखने को मिल रहा है। जूली ने कहा कि इन कैम्पों में मौके पर ही योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर आमजन को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्पों में दस योजनाओं के पंजीयन से जनता को ना केवल आर्थिक संबल बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी मिल रही है।

विज्ञापन

आमजन से किया संवाद

मंत्री जूली ने महंगाई राहत कैम्प में आए ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के पंजीकरण के संबंध में फीडबैक लिया तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस पर लाभार्थियों ने कैम्प में मौके पर ही योजनाओं में पंजीकरण होने पर खुशी जाहिर की एवं इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ