Sirohi Road Accident: राजस्थान के सिरोही में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक राॅन्ग साइड आ रही तूफान गाड़ी टैंकर से टकरा गई। हादसे में तूफान गाड़ी में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाइवे पर पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कैंटर पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार सभी लोग उदयपुर के उगनासार के रहने वाले थे। वे सिरोही के रास्ते पाली के नाकोड़ा मंदिर में मजदूरी के लिए जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाना अधिकारी, पिंडवाड़ा डीएसपी भंवरलाल चौधरी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। हादसे में तूफान गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पिंडवाड़ा के सरकारी हाॅस्पिटल में भेजा गया। वहां से उन्हें सिरोही के जिला हाॅस्पिटल रेफर किया गया।
ये भी पढ़ेंः यहां हर साल ‘पति’ बदलती है महिला, मर्दों का लगता है मेला; अगले साल फिर चुनती है नया पार्टनर
ऐसे हुआ हादसा
मामले की जानकारी देते हुए सिरोही के एडिशनल एसपी प्रभु दयाल ने बताया कि सिरोही के लिए पिंडवाड़ा जाते हैं तो हाईवे पर चढ़ते हैं। यहां एक-डेढ़ किलोमीटर पर ही कट है। इसी कट से तूफान गाड़ी ने राॅन्ग साइड की ओर टर्न लिया इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। गाड़ी में 29 लोग सवार थे। इनमें से 8 की मौत हो गई। 16 लोग घायल हुए हैं जबकि 5 सुरक्षित हैं।
हादसे की जांच कराएंगे
वहीं मामले में सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी ने कहा हाईवे खोल दिया गया है। स्थिति अंडर कंट्रोल है। दो गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है। हादसे के पीछे क्या कारण थे? इसकी जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसको लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः 6 श्रद्धालुओं की लाशें देख चीखें निकली; राजस्थान के बूंदी में भीषण सड़क हादसा
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
23 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines