Sirohi Road Accident Driver Helper Burnt After Collision: राजस्थान के सिरोही से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दो लोगों की कोयले से जलकर मौत हो गई। जब तक उनको मदद मिलती वे जलकर राख हो चुके थे। पुलिस फिलहाल उनकी पहचान में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के कंकाल जब्त कर मोर्चरी में रखवाए हैं। घटना सिरोही के सदर थाना इलाके की है।
हाइवे पर टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग
जानकारी के अनुसार सदर थाना इलाके के कृष्णगंज से होकर गुजरने वाले दिल्ली-कांडला मेगा हाइवे पर देर रात दो ट्रेलर टकरा गए। एक में कोयला भरा था तो दूसरे में केमिकल के बैग थे। टक्कर के बाद एक ट्रेलर का टैंक फट गया। इससे केबिन तुरंत आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद आग दूसरे ट्रेलर तक पहुंचती इससे पहले चालक और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति नीचे कूद गए।
जलकर कंकाल बने दोनों युवक
जिस ट्रेलर में आग लगी उसमें कोयला भरा था। देखते ही देखते कोयला जलने लगा। जलते हुए कोयल की चपेट में ट्रेलर सवार चालक और एक अन्य युवक आ गए। मौके पर पहुंचे लोग जब तक दोनों को बाहर निकालते दोनों कंकाल हो चुके थे। पुलिस चेसिस नंबर के आधार पर ट्रेलर के मालिक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार जलकर कंकाल बने दोनों युवको की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
18 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines