सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जिले में 45 वर्षीय महिला से उसके पति के सामने चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आरोप है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे चार लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र की है।
पिंडवाड़ा डीएसपी जेठू सिंह करनोत के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि बुधवार रात को वह और उसकी पत्नी मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। इस दौरान घर में चार बदमाश घुस गए। उन्होंने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान कुछ रुपये और चांदी की पायल मिली, जो जेब में रखी थी।
इसके बाद चोरों ने और पैसे मांगे तो उसने वहां नहीं रहने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि घर में कम पैसे मिलने पर बदमाशों ने उसके कपड़े उतारकर उसे न्यूड कर दिया. कपड़े की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 1400 रुपये मिले, जिसे उसने अपनी जेब में भी रख लिया। इसके बाद सभी बदमाशों ने उसकी पत्नी के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सिरोही एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित की गई। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाते हुए बयान दर्ज किए है।
बता दें कि ये बदमाश पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों ने इससे पहले भी करीब 6-7 महीने पहले एक महिला के आभूषण लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चारों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी ये कई जघन्य अपराध को अंजाम दे चुके हैं।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines