Sirohi News: जोधपुर से गुजरात ले जा रहे 3 करोड़ कैश के साथ दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त
Edited By Rakesh Choudhary

Sirohi News, Cash Carrying By Two youth
Edited By Rakesh Choudhary

Sirohi News, Cash Carrying By Two youth
Sirohi News: सिरोही पुलिस ने रविवार को 3 करोड़ रुपए के कैश के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला सिरोही के मंडार इलाके का है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि कैश गुजरात में किसी को देने थे। इसके बार में उनको मोबाइल पर जानकारी मिलने वाली थी।
पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पटेल और निलेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
मंडार पुलिस के अनुसार गुजरात बाॅर्डर पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नाकाबंदी की गई। रविवार दोपहर जोधपुर से आ रही कार को रोक कर पूछताछ की गई। पूछताछ में संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को सीट के नीचे बनी डिग्गी में पाॅलिथीन में छुपाकर 500 और 2000 के नोटों की गड्डियां रखी थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: