राजस्थान के सीकर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने चार बच्चों संग जान दे दी है. शुरूआती जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रही रही थी. पालवास रोड के अनिरुद्ध रेजिडेंसी का ये मामला है. सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय महिला ने 2019 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया था और 2020 में दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी. अपने दूसरे पति के साथ विवाद के बाद वह अपने चार बच्चों के साथ अलग रह रही थी. दो बेटियां, जिनकी उम्र 18 और 13 वर्ष है और दो बेटे जिनकी उम्र 5 और 3 वर्ष है. बड़ी बेटी और बेटा उसकी पहली शादी से थे, जबकि छोटे दो बच्चे उसकी दूसरी शादी से थे.
सड़ी-गली अवस्था में मिले शव
बताया जा रहा है कि फ्लैट से बदबू आने पर उनके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. शव सड़ी-गली अवस्था में थे और पुलिस का मानना है कि फ्लैट लगभग एक हफ्ते से बंद था. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ आठ पैकेट जहर खाई, जिससे सभी की जान चली गई.
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेश शर्मा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘हमें अनिरुद्ध रेजीडेंसी से शिकायत मिली थी कि एक फ्लैट कई दिनों से बंद है और अंदर से बदबू आ रही है. हमने जांच की और परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले. नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, आगे की जांच जारी है.’
यह भी पढ़ें: राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस, ISI से था संपर्क
दूसरी घटना जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक 63 साल सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी, उनकी 58 वर्षीय पत्नी और उनका 32 साल का बैंक अधिकारी बेटा अपने फ्लैट में मृत पाए गए. दोपहर तक परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया न मिलने और दरवाजा न खोलने पर उनके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो सभी मृत पाए गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines