Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के मौलासर थाना पुलिस बुधवार को नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो हालात अचानक बेकाबू हो गए. आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी की मां और बहन ने कांस्टेबलों के बाल नोच डाले और मारपीट कर दी. जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसके बाद दोनों कांस्टेबल ने इस संबंध में धोद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है.
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
दरअसल, डीडवाना-कुचामन जिले की एक नाबालिग लड़की ने आरोपी गौतम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. पीड़िता किशोरी ने पुलिस को बताया था कि गौतम उसे बहला-फुसलाकर धोद कस्बे की अनोखूं रोड ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद से ही गौतम फरार चल रहा था. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी बहन के घर पर छिपा हुआ है. मंगलवार शाम मौलासर थाने के दो कांस्टेबल उसे पकड़ने पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के परिनजों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान महिलाओं ने कांस्टेबल के बाल नोंचे और मारपीट भी की.
5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आरोपी को बाहर निकाला गया, घरवालों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. आरोपी ने भी पुलिस से छूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन कांस्टेबलों ने उसे काबू कर लिया. जिसको छुडाने के लिए आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला किया. मारपीट की सूचना मिलते ही धोद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों जवानों को छुड़ाया. जिसके बाद दोनों कांस्टेबल ने इस संबंध में धोद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. इसके पुलिस ने आरोपी गौतम सहित 5 परिजनों को भी पकड़ा है, जबकि एक अभी फरार है. इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के साथ-साथ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया है.
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
19 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines