Sikar News: अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में राज्य सरकार ने हर जिले में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए आवासीय छात्रावास खोलने की शुरुआत की है। मंत्री सालेह मोहम्मद ने मंगलवार को सीकर जिले के फतेहपुर में राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
एक बच्चे पर ढाई हजार रुपए खर्च कर रही सरकार
उन्होंने बताया कि प्रत्येक आवासीय विद्यालय में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। आवासीय छात्रावासों में सभी सुविधाएं नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर की जा रही है जिनमें हर महीने एक बच्चे पर करीब ढाई हजार रुपए का खर्च आ रहा है।
ईदगाह-कब्रिस्तान के लिए अलग बजट जारी कर रही सरकार
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि अभी तक फतेहपुर के इस छात्रावास के लिए 74 बच्चों ने आवेदन किया हुआ है। इन छात्रावासों का एक ही उद्देश्य है कि दूरदराज के इलाकों से आने वाले छात्र-छात्राओं को बड़े शहरों में पढ़ाई का एक अच्छा माहौल मिले। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि ईदगाह और कब्रिस्तान को भी संरक्षित किया जाए। इसके लिए भी सरकार अलग से बजट जारी कर रही है।
जनता से काम करने की ताकत मिलती है- डोटासरा
कार्यक्रम में लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान के बच्चे आज क्वालिटी एजुकेशन हासिल करके देश दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि जनता ही है जो हमें काम करने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के पूर्व विधायक भवरू खां यदि प्रयास नहीं करते तो यहां के लोगों को नहर का पानी नहीं मिल पाता।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
18 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines