हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sikar News: शेखावटी महोत्सव में बोले सीएम गहलोत- भाजपा वीरांगनाओं को सड़क पर लाकर बेइज्जती कर रही

विज्ञापन

Sikar News: सीएम अशोक गहलोत रविवार को शेखावटी महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए लक्ष्मणगढ़ पहुंचे। हेलिपैड पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने वीरांगनाओं की मांग को बेहूदा करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति राजस्थान को देश में बदनाम करती है। भाजपा वीरांगनाओं को सड़क पर लाकर बेइज्जती कर रही है।

सीकर जल्द बनेगा संभाग

सीएम ने सीकर को संभाग बनाने की मांग पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अटाॅर्नी जनरल मेरे पास खड़े हैं। जो पिछले 6 महीने से मुझे इस बारे में कह रहे हैं। मैंने इनसे कहा है थोड़ा इंतजार कीजिए। अभी रामलुभाया कमेटी बनी हुई है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर निर्णय किया जाएगा। शेखावटी के लोगों की भावना का आदर होगा।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1634958788150304768?cxt=HHwWgIDR4d-WxbAtAAAA

विज्ञापन

वीरांगनाओं की मांग बेहूदा

सीएम ने आगे कहा कि कारगिल के युद्ध के वक्त जब मैं मुख्यमंत्री था उस दौरान खुद राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, नागौर, बाड़मेर 56 शहीदों के घर गया और उनके घरवालों को पैकेज दिया। यदि कोई वीरांगना गर्भवती थी उसके बच्चे के लिए नौकरी और शहीद के माता-पिता को भी सहायता दी।

यदि सरकार उनकी मांग मान भी लेती है तो प्रदेश की सैकड़ों शहीदों की वीरांगनाएं यह मांग करेंगी। फिर सरकार क्या करेगी? सीएम ने कहा कि 4 साल ये लोग कहां थे। अभी जो मांग की जा रही है वह बेहूदा है।

विज्ञापन

लोगों को किया संबोधित

शेखावटी महोत्सव में पहुंचे सीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम देखकर ऐसा लगता है कि यह लक्ष्मणगढ़ में नही बल्कि राजधानी जयपुर के किसी स्टेडियम में हो रहा है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की पहल पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री रहते हुए शुरू की। जो इतिहास में याद की जाएगी। सीएम ने कहा कि शेखावाटी वो धरती है। जहां से देश कि रक्षा करने वाले सबसे ज्यादा लोग है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola