Sikar Minor Rape Case: राजस्थान के सीकर से नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से चार युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद एक मैरिज गार्डन में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।
सीकर के गोकुलपुरा थाने में पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के रहने वाले चार युवक उनकी बेटी को गांव से गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाड़ी में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी झुंझुनूं जिले में एक मैरिज गार्डन के पास पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने मैरिज गार्डन के केयरटेकर के फोन से घरवालों को घटना के बारे में बताया।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को नोटिस, इस मामले में BJP ने 3 दिन में मांगा जवाब
वीडियो बनाया जान से मारने की धमकी दी
इसके बाद पीड़िता के परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर लाएं। फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़िता मेडिकल करवाया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। उसने करीब 2 साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और गांव में ही रहती थी। फिलहाल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः 24 साल बाद बुजुर्ग की ‘आत्मा’ लेने पहुंचे परिजन, बूंदी के अस्पताल में अंधविश्वास का खेल!
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
19 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines