सीकर में नाबालिग से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, 4 युवक गांव से उठाकर ले गए, झुंझुनूं में छोड़कर फरार

Moving Car Sexual Assault: राजस्थान के सीकर में एक नाबालिग से चार युवकों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन किया है।

buklandshehar Minor Rape Case

Sikar Minor Rape Case: राजस्थान के सीकर से नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से चार युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया इसके बाद एक मैरिज गार्डन में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।

विज्ञापन

सीकर के गोकुलपुरा थाने में पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के रहने वाले चार युवक उनकी बेटी को गांव से गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाड़ी में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी झुंझुनूं जिले में एक मैरिज गार्डन के पास पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने मैरिज गार्डन के केयरटेकर के फोन से घरवालों को घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन

वीडियो बनाया जान से मारने की धमकी दी

इसके बाद पीड़िता के परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे अपने साथ घर लाएं। फिलहाल मामले में पुलिस ने पीड़िता मेडिकल करवाया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और अश्लील वीडियो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। उसने करीब 2 साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और गांव में ही रहती थी। फिलहाल टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ