Sikar: कांग्रेस एक डूबता जहाज जिसमें न नेता है न नीति, सीपी जोशी बोले- 'गहलोत सरकार मुगलिया प्रेमी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Sikar: सीकर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, भगवा पताका पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। लेकिन पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार मुगलिया प्रेमी है। जब स्कूली पाठ्यक्रम से मुगल आक्रांताओं के पाठ हटा दिए जाते हैं तो सीएम को तकलीफ होती है। हिंदू नववर्ष, रामनवमी और रामदेव यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।
सीकर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के कई चेहरे हैं। चुनाव जीतने के बाद सीएम तय किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल के बेटे और राष्ट्रपति के भांजे समेत कई अधिकारी भी पार्टी ज्वाॅइन कर रहे हैं। कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिसमें न कोई नेता है न कोई नीति।
कांग्रेस में दिल्ली में एक परिवार है राजस्थान में एक आदमी बाकी सब को वह निकम्मा और नाकारा समझते हैं। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि इनके नेता लेटरपैड पर लिख कर कह रहे हैं कि इससे महाभ्रष्ट सरकार नहीं है।
https://twitter.com/BJP4SIKAR_/status/1668874057029238784?cxt=HHwWgIC-gZyHhKkuAAAA
सीपी जोशी ने कहा कि सचिवालय के पीछे बनी बिल्डिंग में करोड़ों रुपए कैश और सोना मिलता है। उस विभाग में 90 लोगों का बेड़ा है। विभाग के किस अधिकारी को रिश्वत में सोना लेना पसंद है। रातो-रात प्रेस वार्ता की जाती है। कितना सोना और कैश मिला है और कितना गायब किया गया। वह घोटाला 5 हजार करोड़ रुपए का है। ये सारे प्रश्न है जिनके जवाब अधिकारियों ने नहीं दिए। इसके अलावा एसीबी ने जिन अधिकारियों पर केस बना लिया तो उसे हटाकर दोबारा उसी कुर्सी पर बैठा दिया गया।
सीपी जोशी ने आगे कहा कि राजस्थान में केवल डेढ़ लाख वोटों के अंतर से सरकार बनी। जिसने प्रदेश को विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया। किसान आत्महत्या कर रहा है वह भी इसके लिए सीएम को दोष दे रहा है। जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े 4 साल में कई बार बिजली की दरों में वृद्धि की है। आज देश में सबसे महंगा ईंधन प्रदेश में बिक रहा है। राजस्थान महिला, दलितों पर अत्याचार, साइबर क्राइम के मामले में पहले नंबर पर है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: